गनी के अगरंक्षक का दावा, अरबों डॉलर लेकर देश से भागे गनी

0

काबुल, 11 अक्टूबर (हि.स.)। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के मुख्य अंगरक्षक ब्रिगेडियर जनरल पिराज़ अता शरीफी ने दावा किया है कि गनी अरबों डॉलर बैग में लेकर देश से भागे हैं।

उनका दावा है कि उनके पास एक सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें दिखाया गया है कि अफगान बैंक से एक व्यक्ति गनी के पास ढेर सारा धन लेकर आया है। पिराज़ अता शरीफी का कहना है कि अशरफ गनी होने वाले हालात से अवगत थे, इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अशरफ गनी ऐसा करेंगे।

शरीफी ने कहा कि उनके पास केवल एक गोली और एक बंदूक बची थी और उन्होंने निर्णय लिया था कि अगर तालिबानी आते हैं तो वह खुद को उड़ा लेंगे और यदि पकड़े जाएंगे तो मारे जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *