संसदीय समितियों में मिली छत्तीसगढ़ के सांसदों को जगह

0

रायपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। लोकसभा और राज्य सभा के सदस्यों को मिलाकर बनायी जाने वाली संसदीय समितियों की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राकेश सिंह की अध्यक्षता वाली कोयला और स्टील मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम और महासमुंद के लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू तथा बिलासपुर के सांसद अरुण साव को शामिल किया गया है।

रेल मंत्रालय की संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और फूलो देवी नेताम, जल संसाधन मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में दुर्ग से सांसद विजय बघेल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में बस्तर सांसद दीपक बैज, शहरी विकास से सम्बंधित संसदीय समिति में रायपुर सांसद सुनील सोनी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय को जगह मिली है।

उद्योग से सम्बधित संसदीय समिति में रायगढ़ से सांसद गोमती साय, कृषि से सम्बंधित संसदीय समिति में कांकेर सांसद मोहन मंडावी और उर्जा से सम्बंधित संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी को जगह दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *