डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी को मिला आर्यभट्ट पुरस्कार

0

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया सम्मान

 डॉ. रेड्डी ने सामरिक और मिसाइल प्रणालियों के विकास में दिया योगदान



नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एएसआई) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी को प्रतिष्ठित आर्यभट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार भारत में अंतरिक्ष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार समारोह शनिवार को यूआर राव सैटेलाइट सेंटर बैंगलोर में आयोजित किया गया था, जिसमें इसरो, डीआरडीओ और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

डॉ. जी सतीश रेड्डी उन्नत एवियोनिक्स, नेविगेशन और मिसाइल प्रौद्योगिकियों के अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उन्होंने सामरिक और मिसाइल प्रणालियों में बहुत योगदान दिया है और देश को महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्मनिर्भर बनने में मदद की है। उन्होंने मजबूत रक्षा विकास और उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए सिस्टम स्थापित किया है। उनके निरंतर प्रयास के कारण शैक्षणिक संस्थानों में रक्षा अनुसंधान उच्च प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया तकनीकी बैठकें आयोजित करके, तकनीकी प्रकाशन निकालकर और प्रदर्शनियों का आयोजन करके अंतरिक्ष यात्रियों से संबंधित तकनीकी और अन्य सूचनाओं के प्रसार में लगा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *