इंडियन वेल्स ओपन : पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंची बोपन्ना- शापोवालोव की जोड़ी

0

कैलिफ़ोर्निया, 9 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और डेनिस शापोवालोव की जोड़ी यहां चल रहे इंडियन वेल्स मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंच गई है।

भारत-कनाडाई जोड़ी ने कैलीफोर्निया टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच में ह्यूबर्ट हर्काज और फेलिक्स ऑगर अलियासिम की टीम को 6-1, 2-6, 10-4 से हराया।

अन्य मुकाबलों में चार साल में पहली बार इंडियन वेल्स टेनिस गार्डन में वापसी करते हुए, एंडी मरे ने अपने अपने अभियान की शुरुआत 51वीं रैंकिंग वाले एड्रियन मन्नारिनो पर 6-3, 6-2 से जीत के साथ की।

मरे अब अपने दूसरे दौर के मुकाबले में 18 साल के स्पैनियार्ड कार्लोस अल्कराज से भिड़ेंगे, जिन्होंने पिछले महीने यूएस ओपन में अपने पहले बड़े क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व नंबर 5 केविन एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉम्पसन को 84 मिनट में 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *