अमेरिका ने अफगानिस्तान की मस्जिद में हुए हमले की निंदा की

0

वॉशिंगटन, 10 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका ने अफगानिस्तान के कुंदूज शहर में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा की है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान के कुंदूज शहर में मस्जिद पर हुए हमले की निंदा करता है। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग आतंकवाद मुक्त भविष्य के अधिकारी हैं।

अफगानिस्तान के कुंदूज शहर में शुक्रवार को मस्जिद के भीतर नमाज अदा करते वक्त हुए आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएस-के) ने ली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *