नोबल शांति पुरस्कार की विजेता ने सभी पत्रकारों को समर्पित किया अवॉर्ड

0

मनीला, 09 अक्टूबर (हि.स.)। अनुभवी फिलीपींस की पत्रकार और इस साल के नोबल शांति पुरस्कार की विजेता मारिया रेसा ने इस साल का नोबल शांति पुरस्कार सभी पत्रकारों को समर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड वास्तविक रूप में सभी पत्रकारों के लिए है। हमें कई जगहों पर मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में एक पत्रकार बने रहना बहुत ही मुश्किल और भयानक काम है।

दरअसल, फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को शुक्रवार को इस साल शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रेसा ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए और उनके जैसे पत्रकारों के लिए एक प्रोटेक्टिव शील्ड के रूप में काम करेगा, जिन पर अक्सर शारीरिक हमले किए जाते हैं और ऑनलाइन धमकियां मिलती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पत्रकार बिना डरे काम कर सकेंगे।

मारिया रेसा न्यूज साइट रैप्लर की को-फाउंडर हैं। उन्होंने 2012 में इसकी स्थापना की थी। रेसा ने अपने देश में सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही के खिलाफ अभिव्यक्ति की आजादी के लिए आवाज उठाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *