सलमान खान ने साजिद खान के नए गाने को साझा कर किया वाजिद खान को याद

0

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपने दोस्त साजिद खान का कम्पोज किया हुआ एक नया गाना साझा किया है। इस गाने का टायटल मस्त बरसात है और इसे 7 अक्टूबर को दिवंगत संगीतकार वाजिद खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब अभिनेता सलमान खान ने इस गाने को फैंस के साथ साझा करते हुए साजिद खान के भाई और संगीतकार दिवंगत वाजिद खान को भी याद किया है। सलमान ने गाने को साझा करते हुए लिखा-”इस गाने के लिए साजिद और सौंदर्या दोनों को शुभकामनाएं, हमेशा याद आओगे वाजिद।’

रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन वन के विजेता सलमान युसूफ खान और सौंदर्या पर फिल्माए गए इस गाने को साजिद और दानिश शबरी ने गाया है । उल्लेखनीय है, बॉलीवुड में साजिद -वाजिद के नाम से मशहूर संगीतकार जोड़ी में से एक वाजिद खान के निधन से यह जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई थी। म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में 1 जून, 2020 को निधन हो गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *