गौरी खान के जन्मदिन पर फरहा ने साझा किया भावुक नोट, लिखा- तुम्हें जल्द मिले बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

0

शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान का आज जन्मदिन है। वहीं आज शाहरुख़-गौरी के बेटे आर्यन की आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस बीच फिल्ममेकर एवं कोरियोग्राफर फरहा खान ने इंस्टाग्राम पर गौरी को जन्मदिन की बधाई दी है। फरहा ने शाहरुख़-गौरी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा लिखा-‘एक मां की ताकत जितनी ताकत किसी में नहीं है। माता-पिता की प्रार्थना पहाड़ों को भी हिला सकती है, समंदर को अलग कर सकती है। सबसे ताकतवर मां और इंसान, जिसे मैंने पिछले हफ्ते खुद देखा है, को हैप्पी बर्थडे। गौरी खान मैं तुम्हें आज बेस्ट बर्थडे गिफ्ट मिलने की दुआ करती हूं।’

फरहा खान के साथ-साथ बॉलीवुड की कई हस्तियां शाहरुख खान के पूरे परिवार के समर्थन में खुलकर सामने आ रही हैं। शाहरुख़ खान के परिवार के लिए आज का दिन बहुत अहम है। ड्रग केस में गिरफ्तार आर्यन खान की आज कोर्ट में सुनवाई होनी है और इसके बाद ही अब पता चलेगा कि उन्हें बेल होगी या जेल।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *