राजकुमार राव और कृति सेनन की ‘हम दो हमारे दो’ का पोस्टर रिलीज

0

राजकुमार राव और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म हम दो हमारे दो इन दिनों काफी चर्चा में है। बुधवार को फिल्म का मजेदार टीजर जारी होने के बाद मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।फिल्म के इस पोस्टर को कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म के इस पोस्टर में राजकुमार राव, कृति सेनन, रत्ना पाठक और परेश रावल नजर आ रहे हैं। फिल्म हम दो हमारे दो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का जबरदस्त तड़का होगा । फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो अपने लिए माता -पिता को गोद लेना चाहते हैं। फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन , परेश रावल और रत्ना पाठक को अपने माता-पिता के रुप में अडॉप्ट करेंगे। फिल्म में इन सभी कलाकारों के अलावा अपारशक्ति खुराना और मनु ऋषि चड्ढा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।अभिषेक जैन निर्देशित इस फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे। ‘हम दो हमारे दो’ इस साल दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *