रायपुर:कांग्रेस विधायकों ने अपने ही स्कूल शिक्षा मंत्री पर लगाया ट्रांसफर में लेन-देन का आरोप

0

रायपुर, 7 अक्टूबर (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों ने अपने ही स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम पर ट्रांसफर में लेनदेन का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्रिमंडल से बहार करने की मांग की है। कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में मंत्री प्रेमसाय टेकाम से मिलने विधायक बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे थे।

बृहस्पत सिंह के साथ संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, इंद्रशाह मंडावी और विनय जायसवाल मौजूद थे।संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया है कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं। मंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं। 35 से अधिक विधायक मंत्री के खिलाफ है। बृहस्पत सिंह ने कहा की वे सभी मुख्यमंत्री से मंत्री टेकाम को हटाने की मांग करेंगे।उल्लेखनीय है की मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के समर्थक माने जाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *