चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री विद्या पहुंची जोधपुर, रोपवे का उठाया आनंद

0

जोधपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)।चर्चित फिल्म चक दे इंडिया फिल्म फेम विद्या मालवड़े जोधपुर में एक फिल्म शूटिंग पर जोधपुर में है। मगर उससे पहले उन्होंने जिप लाइन रोपवे का आनंद उठाया। वे मशहूर मेहरानगढ़ दुर्ग में जिप लाइन के रोपवे का आनंद उठा रही है। वे इन दिनों मेहरानगढ़ में अपनी अगली वेब सीरिज मिसमैच्ड पार्ट 2 की शूटिंग के लिए जोधपुर आई हुई है।

फिल्म अभिनेत्री विद्या ने अपने सोशल मीडिया पर जिप लाइन के रोपवे पर खतरे का रोमांच का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें एडवेंचर पसंद है। विद्या एक योग प्रशिक्षक भी है। उन्होंने योग करते हुए का भी एक वीडियो पोस्ट किया है। विद्या ने लिखा है कि वर्क इन प्रोग्रेस। बता दें कि अभिनेत्री विद्या मालवड़े ने चक दे इंडिया से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। इस फिल्म में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर की भूमिका को निभाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *