यादों के झरोखे से : सचिन-द्रविड़ ने आज ही के दिन खेला था अपना आखिरी टी-20 मैच

0

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों के लिए आज का दिन काफी यादगार है। आठ साल पहले आज ही के दिन 6 अक्टूबर 2013 को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस व राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में तेंदुलकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चैंपियंस लीग टी20 का फाइनल खेला। मुंबई ने रॉयल्स को 33 रनों से हराकर खिताब जीता।

मुंबई इंडियंस ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए सचिन ने 15, ड्वेन स्मिथ ने 44 रन बनाए। इन दोनों के अलावा अंबाती रायडू ने 29, रोहित शर्मा ने 33, पोलार्ड ने 15, मैक्सवेल ने 37 और कार्तिक ने 15 रन बनाया।

जवाब में राजस्थान की टीम 169 रनों पर सिमट गई। मुंबई के लिए, हरभजन सिंह ने चार विकेट लेकर वापसी की और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तेंदुलकर वर्तमान में मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं जबकि द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। द्रविड़ ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम को कोचिंग भी दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *