नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘अद्भुत’ की शूटिंग शुरु

0

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘अद्भुत’ की शूटिंग आज से शुरु हो गई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म की पहली झलक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। ‘अद्भुत’ एक सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अभिनेता ने फिल्म के टीजर को साझा करते हुए लिखा-‘अद्भुत यात्रा शुरु होती है। शब्बीर खान के निर्देशन में इन किरदारों को एक्सप्लोर करना एक रोमांचक प्रक्रिया होगी।’ फिल्म के इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेता नवाजुद्दीन की आवाज आती है। वह कहते हैं कि गौर से देखों क्या दिखाई देता है। उनका जवाब देते हुए अभिनेत्री श्रेया धनवंतरी कहती हैं कुछ नहीं। इसके बाद अभिनेता लाइट्स ऑन करते और कहते हैं कि अगर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है तो इसका मतलब यह नहीं की वो वहां है। इसका मतलब है कि वहां रोशनी कम है।’

फिल्म के इस टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं । सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म अद्भुत का निर्देशन शब्बीर खान कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फिल्म से जुड़ी सभी कलाकार काफी उत्साहित है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *