विक्रम भट्ट ने रचाई गुपचुप शादी, क्या है वायरल हो रही तस्वीर का सच

0

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इस तस्वीर में वह एक युवती के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ जो युवती नजर आ रही है उसका नाम श्वेताम्बरी सोनी है और कहा जा रहा है कि यह विक्रम भट्ट की दूसरी पत्नी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम भट्ट ने पिछले साल लॉकडाउन में श्वेताम्बरी सोनी से गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि विक्रम भट्ट ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बुधवार को उन्होंने श्वेताम्बरी सोनी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा जन्मदिन की बधाई माई लव!’

जिसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। विक्रम भट्ट ने भले ही इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है कि श्वेताम्बरी उनकी पत्नी है, लेकिन श्वेताम्बरी ने कई बार विक्रम भट्ट के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है । इसके साथ ही उन्होंने विक्रम के साथ साझा की गईं सभी तस्वीरों में हैशटैग हसबैंड और हैशटैग लव लगाया है।

उल्लेखनीय है किहॉरर फ़िल्में बनाने के लिए मशहूर विक्रम भट्ट ने अपने बचपन की दोस्त अदिति भट्ट से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटी कृष्णा है। लेकिन साल 1998 में विक्रम और अदिति का तलाक हो गया। इसके बाद विक्रम का नाम सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल के साथ भी जुड़ा और अब उनकी एक नई तस्वीर श्वेताम्बरी सोनी के साथ वायरल हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *