बिग बॉस 15 में सलमान खान के साथ धमाल मचाते नजर आएंगे रणवीर सिंह

0

कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में जल्द ही अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। रणवीर इस शो में अपने अपकमिंग शो द बिग पिक्चर का प्रमोशन करने आएंगे। वह इस शो को होस्ट करेंगे। इस दौरान रणवीर शो में खूब धमाल मचाएंगे। शो के प्रमोशन के दौरान रणवीर बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान से कहते हैं, अपना जो शो है न द बिग पिक्चर जो भी कंटेस्टेंट वहां आता है वह अपनी किस्मत बदल सकते हैं पैसे जीतकर। हम उनसे पूछते है आपकी लाइफ की बिग पिक्चर क्या है या आपका बड़ा सपना क्या है ? इसके बाद रणवीर सलमान से पूछते हैं कि आपकी लाइफ की बिग पिक्चर क्या है? इसपर सलमान जवाब देते हैं परिवार साथ रहे, हेल्दी रहे और काम काम करते रहें लाइफ लॉन्ग। इसके बाद रणवीर -सलमान के इस जवाब की तारीफ करते हुए उनसे कुछ सवाल पूछते हैं, जिसका सलमान सही जवाब भी देते हैं। इस दौरान दोनों ही कलाकार काफी खुश और मस्ती करते हुए नजर आये। वहीं अगर बात करें बिग बॉस 15 की तो शो में रणवीर के आने से लगी रौनक के बीच कंटेस्टेंट की लाइफ की बिग पिक्चर क्या है यह देखना दिलचस्प होगा ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *