सारा अली खान ने किये देवी माँ के दर्शन

0

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों राजस्थान में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वह उदयपुर पहुंची और वहां उन्होंने मंदिर जाकर माता के दर्शन भी किये। इसका एक वीडियो सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ साझा किया है। हालांकि, सारा इससे पहले भी कई मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रही हैं, जिसकी वजहे से से उन्हें हर बार ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा है। सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं।

सारा ने साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा के अपोजिट दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। फिल्म में सारा के अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, वहीं इस फिल्म में सारा को उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर के बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद सारा सिम्बा और कुली नंबर वन जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं। सारा अली खान जल्द ही अभिनेता अक्षय कुमार एवं साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आयेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *