फिर साथ नजर आये राजकुमार राव और कृति सेनन

0

सोशल मीडिया पर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कृति सेनन का एक पोस्टर वायरल हो रहा हैए जिसमें राजकुमार राव और कृति सेनन एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में राजकुमार राव गुस्से में ऊपर की तरफ देखते हुए कुछ इशारा भी कर रहे हैं। वहीं कृति चश्मा लगाए हुए कुछ परेशान सी सोचती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में दोनों कलाकार बिल्कुल अलग लुक में लग रहे हैं। इस पोस्टर दोनों कलाकारों ने टैगलाइन अब हमारा हीरो क्या करेगा के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही दोनों ने कैप्शन में हैशटैग हीरो क्या करेगा लगाया है।

वहीं इस पोस्टर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक बार फिर से बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि दोनों कलाकारों ने अभी इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, दोनों निर्देशक अभिषेक बनर्जी की फिल्म में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और यह पोस्टर उसी फिल्म से जारी किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार और कृति सैनन के अलावा अपारशक्ति खुराना, परेश रावल और रत्ना पाठक भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।

राजकुमार राव और कृति सेनन इससे पहले फिल्म राब्ता, बरेली की बर्फी और स्त्री में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ चुके हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर से साथ में पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन अब ये तो वक्त ही बताएगा कि यह पोस्टर दोनों की नई फिल्म का अनाउंसमेंट है या कुछ और।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *