पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शक्ति सिन्हा का निधन

0

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शक्ति सिन्हा का सोमवार को निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम चुके हैं। शाम को लोधी रोड स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रात को सोते वक्त अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, उन्हें बीपी की समस्या थी।

शक्ति सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव रहे। वह नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के पूर्व निदेशक थे। शक्ति सिन्हा मौजूद समय में वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट आफ पालिसी रिसर्च एंड इंटरनेशनल स्टडीज के निदेशक थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *