पेरिस फैशन वीक में चला ऐश्वर्या राय का जादू

0

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपने अभिनेता पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पेरिस में हैं। ऐश्वर्या यहां हाल ही पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लेने पहुंची। यहां ऐश्वर्या ने वाइट कलर की ड्रेस में रैंप वॉक किया। इसकी कई तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रैंप वॉक के दौरान वाइट ड्रेस में ऐश्वर्या किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। इसके साथ ही उन्होंने खुले बाल रखे थे और लाइट मेकअप किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। ऐश्वर्या के इस लुक को जिसने भी देखा उसने अपना दिल थाम लिया। 47 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या की खूबसूरती का कोई मुकाबला नहीं है।

ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन में अभिनय करती नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *