एनईआर के क्रीड़ा सचिव के सम्मानित होने पर खेल प्रेमियों ने दी बधाई

0

लखनऊ, 03 अक्टूबर (हि.स.)। एनईआर लखनऊ मंडल के क्रीड़ा सचिव बीआर वरूण को बाराबंकी के गांधी मैदान पर गांधी जयंती को आयोजित एक समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खेल क्षेत्र में उनके द्वारा अर्जित उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस सम्मान पर खेल प्रेमियों ने रविवार को खुशी जाहिर करते हुए वरूण को बधाई दी। इसके साथ ही उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।

अपने खेल जीवन में अनेकों उपलब्धियां पाने वाले बीआर वरुण पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के क्रीड़ा सचिव का दायित्व कुशलता पूर्वक निभा रहे हैं। बीआर वरूण उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सहायक सचिव और लखनऊ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव भी हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गांधी जयंती सप्ताह की शुरूआत के अवसर पर आयोजित इस समारोह में राजनाथ शर्मा, सलावद्दीन किदवई, जय प्रकाश गुप्ता, मुजीब अहमद व अन्य मौजूद थे। दूसरी ओर एनईआर लखनऊ के सीनियर डीसीएम अम्बर प्रताप सिंह, डीसीएम अनुज कुमार सिह सहित एनईआर में कार्यरत खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने बीआर वरूण को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *