अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

0

अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी (राधाकांत बाजपेयी) का 83 वर्ष की उम्र में रविवार सुबह (3 अक्टूबर, 2021) निधन हो गया। मनोज के पिता की सेहत पिछले कुछ दिनों खराब थी और अस्पताल में हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। अब लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया है।

फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके जानकारी दी। अविनाश दास ने मनोज बाजपेयी और उनके पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।’ मनोज बाजपेयी के निधन की खबर सामने आते ही पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

उल्लेखनीय है हाल ही में अभिनेता के पिता की तबियत अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन -फानन में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अभिनेता उस समय अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही उन्हें यह जानकारी मिली ‘द फैमिली मैन’ अभिनेता अपने बीमार पिता के साथ रहने के लिए शूटिंग रोककर दिल्ली आ गए थे। आज उनके पिता के निधन से अभिनेता का पूरा परिवार सदमे में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *