नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर फिर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म

0

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया दोबारा मां बन गई हैं और अपने दूसरे बच्चे के रूप में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी नेहा धूपिया के पति एवं अभिनेता अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी। अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- ‘सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बेटे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर ‘बेबी’ का टाइटल नए बच्चे को देने के लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करें।’

इस पोस्ट में अंगद ने अपनी पत्नी का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा- ‘इस सफर में ऐसा योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आओ अब हम चारों मिलकर इसे यादगार बनाएं।’ अंगद के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दे रही हैं।

उल्लेखनीय है अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं अब नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों अपने नन्हे बच्चे के आगमन से बहुत खुश और उत्साहित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *