कभी-कभी मेरी टीम के लिए मेरा जुनून मुझसे बेहतर हो जाता : रिकी पोंटिंग

0

शारजाह, 03 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के लिए उनका जुनून कभी-कभी उनसे बेहतर हो जाता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए जश्न के एक वीडियो को शेयर करते हुए पोंटिंग ने यह बात कही।

पोंटिंग ने रविवार को वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि कभी-कभी मेरी टीम के लिए मेरा जुनून मुझसे बेहतर हो जाता है। मुम्बई इंडियंस को हराना हमेशा कठिन होता है, बल्लेबाजी के लिए कठिन परिस्थितियां, लेकिन श्रेयस और अश्विन ने वही किया जो हमें करने की जरूरत थी। शानदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स।

उल्लेखनीय है कि शारजाह में शनिवार को खेले गए आईपीएल के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया।

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 129 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव (33) सर्वोच्च स्कोरर रहे। जवाब में 130 रनों के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने छह विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। श्रेयर अय्यर ने नाबाद 33 और रविचंद्रन अश्विन ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ दिल्ली अब 18 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *