मप्रः कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र भाजपा में शामिल

0

भोपाल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सुलोचना रावत अपने पुत्र विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने शनिवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा शनिवार आधी रात को ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मंत्री सुलोचना रावत जी एवं उनके पुत्र विशाल रावत ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विण्णुदत्त शर्मा मौजूद रहे। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने ट्वीट किया है कि पूर्व मंत्री सुलोचना रावत एवं उनके पुत्र विशाल रावत का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *