अलग होने वाले हैं सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

0

लंबे समय से रिश्ते में तनाव झेल रहे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी ने आखिरकार अलग होने का फैसला ले ही लिया है। दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। सामंथा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है

सामंथा ने पोस्ट शेयर कर लिखा- हमारे सारे शुभचिंतकों, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैय ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। यही दोस्ती हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी। हम अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मुश्किल समय में हमारा सपोर्ट करें और हमे आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी दें। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सामंथा के सोशल मीडिया पर अपना सरनेम बदलने के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थीं। लेकिन इसी बीच उन्होंने नागा की फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था, जिसके बाद माना जाने लगा था कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबर ने इनके फैंस को बड़ा झटका दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *