जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप 2021 के लिये इटली रवाना हुई भारतीय टीम

0

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (हि.स.)। इटली के ओलबिया में 06 से 10 अक्टूबर तक खेली जाने वाली जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप के लिये 14 सदस्यीय भारतीय टीम (महिला एवं पुरूष) आज रवाना हो गई। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ओपन ट्रायल में हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई।

जूनियर विश्व जूडो चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

महिला टीम-

चनम रेबीना देवी (70 किग्रा), रितु वर्मा ( 48 किग्रा), सिमरन (52 किग्रा), लैशराम रोशनी देवी (78 किग्रा), इसरुप नारंग ( 78 किग्रा), उन्नती शर्मा (63 किग्रा), लिन्थोई छनाबम (57 किग्रा)।

पुरूष टीम-

जतीन (60 किग्रा), लैशराम जगदीश मैती (66 किग्रा), जगतार सिंह (90 किग्रा), मोहित सेहरावत (66 किग्रा), अरुण कुमार (73 किग्रा), दीपक देशवाल (100 किग्रा) और यश घंगास ( 100 किग्रा)।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *