रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाई रणबीर कपूर को खास अंदाज में दी 39वें जन्मदिन की बधाई

0

फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। दरअसल इस खास मौके पर रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और बेटी समारा नजर आ रही हैं। तस्वीर में यह सभी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे ‘रॉकस्टार’ भाई। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं !!!!! हम आपको बहुत प्यार करते हैं।’

रिद्धिमा के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं एवं रणबीर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर ने बतौर अभिनेता फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर थी। उसके बाद रणबीर कपूर ‘रॉकस्टार’, ‘राजनीति’, ‘वेकअप सिड’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘बरफी’, ‘तमाशा’, ‘संजू’, ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही इस साल आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी होंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *