सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ अर्चना पूरन सिंह का नाम

0

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ट्विटर पर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह का नाम ट्रेंड कर रहा है।

दरअसल, सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर तरह -तरह के मीम्स बन रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सिद्धू की कुर्सी जाने से अर्चना अपसेट हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अब सिद्धू की जगह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के नाम की घोषणा की जाएगी और अर्चना अब अपने नाम की घोषणा का इन्तजार कर रही हैं।

दरअसल सोनी टीवी के कॉमेडी शो में सिद्धू के जज की कुर्सी खाली होने पर उनकी जगह शो में अर्चना पूरन सिंह को दे दी गई थी। ऐसे में एक बार फिर से सिद्धू की कुर्सी गई है, जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह का नाम ट्रेंड कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *