घुटने की चोट के कारण डब्ल्यूबीबीएल से बाहर हुईं शबनीम इस्माइल

0

सिडनी, 27 सितंबर (हि.स.)। सिडनी थंडर व दक्षिण अफ्रीका की स्टार खिलाड़ी शबनीम इस्माइल घुटने की चोट के कारण महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से बाहर हो गई हैं।

थंडर की कोच ट्रेवर ग्रिफिन ने एक बयान में कहा, “दुर्भाग्य से शबनीम इस सीजन की डब्ल्यूबीबीएल प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगी। यह दुखद खबर है क्योंकि शबनीम पिछले कुछ सत्रों में सिडनी थंडर की एक महत्वपूर्ण सदस्य रही हैं।”

उन्होंने कहा, “पिछले साल नॉर्थ सिडनी ओवल में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ फाइनल में शबनीम ने अपनी क्लास दिखाई थी। मैं उसके लिए निराश हूं क्योंकि मुझे पता है कि उसे… डब्ल्यूबीबीएल का हिस्सा बनने में कितना मजा आता है।”

इस्माइल पिछले सीजन में प्लेयर ऑफ द फाइनल थीं। उन्होंने विलानी और मेग लैनिंग के साथ मिलकर मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ थंडर को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शबनीम के अलावा थंडर को इंग्लैंड की जोड़ी हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट की भी कमी खलेगी, जो इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे के रद्द होने के बावजूद डब्ल्यूबीबीएल के लिए अनुपलब्ध रहेंगी। बता दें कि डब्ल्यूबीबीएल की शुरूआत 14 अक्टूबर से शुरू हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *