पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली

0

चंडीगढ़ , 26 सितंबर ( हि.स. )। आखिरकार छह दिन की कशमकश के बाद पंजाब मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार किया गया। इससे पहले 20 सितंबर को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और दो अन्य मंत्रियों सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने शपथ ली थी। इनके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तीन बार दिल्ली में बैठक हुई। …और आज अंतिम समय में भी एक नाम बदलकर रणदीप सिंह नाभा को शामिल किया गया।

शाम ठीक 4ः30 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने नए मंत्रियों के रूप में सबसे पहले सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप शपथ दिलाई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा , अरुणा चौधरी ,सुखविंदर सिंह सरकारिया , राणा गुरजीत सिंह, रजिया सुल्ताना , विजयइंदर सिंगला , भारत भूषण आशु , रणदीप सिंह नाभा , राजकुमार वेरका , संगत सिंह गिलजिया , परगट सिंह , अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग और गुरकीरत सिंह कोटली को शपथ दिलाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *