पंजाब मंत्रिमंडल का आज विस्तार, 15 नए चेहरे

0

चंडीगढ़ , 26 सितंबर ( हि. स. )। एक सप्ताह तक मंथन के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब मंत्रिमंडल में नए सदस्यों के नाम पर हरी झंडी दे दी है। रविवार शाम साढ़े चार बजे 15 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के साथ, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी पहले चरण में शपथ ले चुके हैं।

चन्नी मंत्रालय में शामिल किए जा रहे मंत्रियों में सात नए चेहरों को जोड़ा जा रहा है, जबकि आठ मंत्री अमरिंदर टीम के सदस्य रह चुके हैं। नए मुख्यमंत्री ने पांच पुराने मंत्रियों को बाहर ही रखने का फैसला किया है।

हटाए जा रहे मंत्री गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत शमिल हैं। वैसे एक और नाम पर भी पेच फंसा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *