सोमलिया की राजधानी में आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत

0

मोगादिशु, 25 सितम्बर (हि.स.)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शनिवार को प्रेसीडेंशियल पैलेस के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई।

मोगादिशु के हमरजाजाब जिले के जिला कमिश्नर मुआविये मूदी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सेलगाब जेक्शन के पास खुद को उड़ा लिया। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस हमले के पीछे कौन था लेकिन उस इलाके में अल शबाब आतंकवादी संगठन सक्रिय है, जो इस तरह से हमले करता रहता है।

घटनास्थल से जारी तस्वीरों में दिखाया गया है कि ब्लास्ट में सात कारें और तीन रिक्शा नष्ट हो गए हैं। घटना स्थल पर चारों ओर खून बिखरा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *