एकात्म मानववाद के प्रणेता और मार्गदर्शक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय : गिरिराज सिंह

0

बेगूसराय, 25 सितम्बर (हि.स.)। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एकात्म मानववाद के प्रणेता और अंत्योदय का मंत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे मार्गदर्शक हैं। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आप किसान एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे, राष्ट्र एवं संगठन के निर्माण में आपका योगदान हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, एकात्मक मानव वाद के जनक, दूरदर्शी कुशल संगठनकर्ता थे। एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक, अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक हैं। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता, व्यष्टि से समष्टि तक मर्यादित जीवन के समर्थ साधक, राष्ट्रवादी राजनीति के वैचारिक आघार थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *