आईपीएल : नटराजन की जगह उमरान मलिक हैदराबाद की टीम में शामिल

0

अबू धाबी, 24 सितंबर (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कोरोना से संक्रमित तेज गेंदबाज टी नटराजन के अल्पकालिक प्रतिस्थापन के तौर पर मध्यम-तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अपनी टीम में शामिल किया है।

मलिक ने जम्मू कश्मीर के लिए एक टी20 और लिस्ट ए मैच खेला है और कुल चार विकेट लिए हैं। वह पहले से ही नेट गेंदबाज के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।

आईपीएल के एक बयान के अनुसार, “विनियमन 6.1 (सी) के तहत, फ्रेंचाइजी को एक अल्पकालिक प्रतिस्थापन खिलाड़ी पर करार करने की अनुमति है, जब तक कि मूल टीम के सदस्य को टीम के जैव-सुरक्षित वातावरण में फिर से प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसलिए मलिक केवल सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहेंगे जब तक कि नटराजन ठीक नहीं हो जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल जाती।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *