नेपाल सरकार की कैबिनट के निर्णय के बाद भी नेपाल मे भारतीय वाहनों के प्रवेश पर असमंजस बरकरार

0

मोतिहारी,24 सितबंर(हि.स.)।नेपाल के देउबा सरकार के घोषणा के बावजूद भारतीय वाहनों को नेपाल की सीमा मे प्रवेश नही मिल पा रहा है। नेपाल सीमा को खोलने के लिए देउबा मंत्रिमंडल के निर्णय की सूचना मिलने के बाद दोनों देशों के सीमाई क्षेत्रों में रहने वाले लोग जहां उत्साहित दिख रहे थे। वहीं नेपाल के प्रमुख सीमाई शहर वीरगंज के प्रशासनिक व कस्टम अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

वीरगंज कस्टम के अधिकारियों के अनुसार नेपाल सरकार या वित्त मंत्रालय से अब तक इस बारे में कोई विभागीय आदेश प्राप्त नहीं हो पाया है। जिस कारण नेपाल सीमा में प्रवेश को लेकर स्थिति यथावत बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि नेपाल सरकार के मंत्रिमंडल का निर्णय तो हुआ है लेकिन दशहरा से पहले दोनों देश की सीमा कब खुलेगा इस बारे में कोई आदेश अब तक नहीं मिला है।हालांकि भारतीय सीमा में नेपाली वाहनों का प्रवेश जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *