पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा

0

तरनतारन (पंजाब ), 24 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय क्षेत्र की रेकी करने पाकिस्तान से आये ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग करके खदेड़ दिया। घटना आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है।

बीएसएफ के जवानों ने खालड़ा सेक्टर के अंतर्गत सीमा चौकी के एक इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा टावर नंबर 137/20 के सामने एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा, जो भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो रहा था। इस पर बीएसएफ ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया और भारतीय सीमा में घुसपैठ असफल रही। बीएसएफ मौके पर तलाशी अभियान चला रही है।

पिछले ही माह पाकिस्तान से आये ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में हथियार और टिफिन बम उतारे थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *