अमेरिका में बंदूकधारी ने हत्या कर खुद को खत्म किया

0

टेनेसी (अमेरिका), 24 सितम्बर (हि.स.)। टेनेसी के सुपर बाजार (क्रोगर स्टोर) में गुरुवार को एक हथियारबंद हमलावर ने एक व्यक्ति की हत्याकर खुद को गोली से उड़ा लिया। इस गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस चीफ डेन लेन ने बताया कि 12 घायल व्यक्तियों में से एक की सर्जरी हो रही है। एक घायल आईसीयू में भर्ती है। उन्होंने इस वारदात को कॉलिए रविल के इतिहास में सबसे भयावह घटनाओं में से एक बताया है। उन्होंने बताया कि लोग इतना डर गए थे कि कुछ लोग फ्रीजर में छुप गए और कुछ लोगों ने खुद को ऑफिस में लॉक कर लिया।

सुपर बाजार में काम करने वालीं ब्रिगनेटा डिकरसेन ने बताया कि हमलावर लगातार गोलियां चला रहा था। उसने ब्रिगनेटा के सहकर्मी के सिर पर गोली मारी और एक कस्टमर के पेट में गोली मारी। हमलावर के पास राइफल थी। पुलिस चीफ लेन ने बताया कि वारदात के समय स्टोर में 44 कर्मचारी थे। खरीदारों की संख्या स्पष्ट नहीं है। क्रोगर स्टोर की प्रवक्ता टेरेसा डिकरसन ने कहा है कि अगली सूचना जारी होने तक स्टोर बंद रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *