गौ हत्या करने वालों पर भड़के मुकेश खन्ना

0

दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में मुकेश गौ हत्या करने वालों पर जमकर भड़के है। इस वीडियो को खुद मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम ?? पर साझा किया है। इस वीडियो में मुकेश कहते है -क्या हम भूल गए हैं कि गाय हम सबकी माता है ?? ??क्या हमें ये बताना पड़ेगा की कृष्ण भगवान गायों के बीच रहते थे ?? उनके दूध और उनसे बने हुए माखन खाकर बड़े हुए थे।अपने इर्द गिर्द गायों को कटता देख कर भी हम चुप हैं ! गौ माता को काटा जा रहा है। उनके मांस को खाया जा रहा है, उनका बड़े पैमाने पर, पैसा कमाने की नीयत से विदेशों में निर्यात किया जा रहा है। खुलेआम! और हम सब मूक दर्शक बन कर चुप हैं ! शर्म आनी चाहिए हमें। उन्हें भी जो इसे चाव से खाते हैं। इसे रोका जाना चाहिए। और मेरे हिसाब से इसका एक ही तरीक़ा है कि सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। जो इस समय शेर है। शेर अपनी रक्षा स्वयं कर सकता है। परंतु गाय अपने भक्तों की ओर कातर नज़रों से देखती है कि वो आगे बड़ कर उनकी रक्षा करें। उनके क़ातिलों से, उनके भक्षकों से। पर हर कोई अपनी लाइफ़ में बिज़ी है। इसलिए सरकार को आगे आकर गाय को राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय सम्पदा घोषित कर देना चाहिए।तब जाकर न्याय होगा, हमारे ज़मीर से, भक्ति से, विश्वास से।तब जाकर किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं होगी इन्हें काटने की।’

शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *