हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए दोनों मेजर को दी गई श्रद्धांजलि

0

जम्मू, 22 सितंबर (हि.स.) पत्नीटॉप में चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत को उधमपुर के कमांड अस्पताल में बुधवार को एक समारोह में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेज दिए गए।

उत्तरी कमान में जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने शहीदों को पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों शहीदों के परिवारों तथा रिश्तेदारों ने दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह के बाद दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थानों पर भेज दिए गए।

मंगलवार को पत्नीटॉप क्षेत्र में एक ऑपरेशनल एरिया क्लीयरेंस के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग के दौरान दोनों पायलटों मेजर रोहित कुमार और मेजर अनुज राजपूत को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों शहीद हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *