ला लीगा : लुइस सुआरेज के दो गोलों की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने गेटाफे को 2-1 से हराया

0

मैड्रिड, 22 सितंबर (हि.स.)। लुइस सुआरेज के अंतिम 12 मिनटों में किये गए दो गोलों की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में गेटाफे को 2-1 से हरा दिया।

इस मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक शुरुआत की। मैच का पहला गोल हाफ टाइम के कुछ सेकेंड पहले आया। जब स्टीफन मित्रोविक ने एक हेडर के जरिये गोल कर गेटाफे का खाता खोला। इसके बाद मैच के 78वें और 90वें मिनट में सुआरेज ने लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी।

इस जीत के साथ ही मैड्रिड की छह मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम अंत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है जबकि गेटाफे अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *