गुवाहाटी, 22 सितंबर (हि.स.)। पूरे पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण पर काफी नियंत्रण होने के बावजूद मिजोरम में एक दिन में 17 सौ से अधिक नये मरीज सामने आए हैं। इस तरह पूर्वोत्तर में स्वस्थ होने वालों से नये मरीजों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। इतनी अधिक संख्या में नये मरीजों के आने को मिजोरम में कोरोना की तीसरी लहर के रूप में देखा जा रहा है।
मिजोरम में बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार, 731 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 81 हजार, 460 हो गई है। इनमें से 67 हजार, 184 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 127 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 14 हजार, नौ मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 267 है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।
इस दौरान सिक्किम ऐसा राज्य हैं, जहां इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 43 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 14 हो गई है। इनमें से 29 हजार, 700 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 627 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 380 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या दो हजार, 729 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या दस लाख, 79 हजार, 73 हो गई है। इनमें दस लाख, 41 हजार 260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में दो हजार 49 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 23 हजार, 650 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 411 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 21 मरीजों की मौत हुई है।
असम में 441 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या पांच लाख, 98 हजार, 864 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 87 हजार, 970 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 338 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीन हजार, 734 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 813 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर में 197 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 18 हजार, 870 है जबकि एक लाख, 14 हजार, 861 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 203 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा दो हजार, 174 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 835 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 51 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 हजार, 902 हो गई है जबकि 82, हजार 687 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 346 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 806 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
मेघालय में 150 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 79 हजार, 817 हो गई है जबकि 76, हजार 558 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 167 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल एक हजार, 878 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 381 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 64 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 190 है जबकि 53 हजार, 505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 61 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 412 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 273 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
नगालैंड में 52 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 30 हजार, 959 है। राज्य में कुल 28 हजार, 878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 470 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 657 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।