‘धड़क गर्ल’ की अदाएं देख फैंस ने भरी आहें

0

बॉलीवुड की ‘धड़क गर्ल’ जाह्नवी कपूर ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह समुन्द्र में सिलवर कलर का स्विमसूट पहने हुए पानी में पोज़ देती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपने गीले बालों को झटकती हुई दिखाई दे रही हैं। जान्हवी कपूर की इन ग्लैमरस अदाओं को देख कर फैंस आहें भर रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो को खुद जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। जान्हवी के इस वीडियो को फैंस न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘स्विमिंग पूल में नहाकर तुम और भी खूबसूरत दिख रही हो’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वाह क्या बात है।’

उल्लेखनीय है कि जाह्नवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना 2 ‘ और ‘गुड लक जैरी’ में नजर आयेंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *