छत्तीसगढ़: स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन

0

रायपुर , 20 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र एवं पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का दुखद निधन हो गया। सोमवार तड़के करीब चार बजे बैंगलुरु के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र और चंद्रपुर से दो बार विधायक रहे युद्धवीर सिंह जूदेव पिछले कुछ महीनों से लीवर के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेस में भर्ती किया गया था, जहां एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक उनका इलाज किया गया, लेकिन स्थिति में कुछ सुधार नहीं होने के बाद उन्हें बेंगलुरू के एस्टर हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां सोमवार तड़के करीब चार बजे उनका निधन हो गया। आज उनके निधन की खबर आते ही जशपुर एवं चंद्रपुर समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *