तापसी पन्नू को आई स्कूल डे की याद,सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

0

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी तापसी पन्नू अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय रहती है। तापसी अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती है। इस बार भी तापसी ने अपने बचपन के दिनों याद करते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तापसी की यह तस्वीर उनके स्कूल के दिनों की है। इस तस्वीर में तापसी स्कूल यूनिफॉर्म में है और उन्होंने दो छोटी बनाई हुई है। यह तस्वीर एक स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के प्राइज वितरण के दौरान की है। इसमें तापसी नंबर वन की पोजीशन पर खड़ी नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा-‘बहुत तेज दौड़ती है बचपन से!’

तापसी की इस तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने स्कूल के दिनों को काफी मिस कर रही है। तापसी की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बेबी, नाम शबाना, दिल जंगली, सूरमा, मुल्क, मनमर्जियां, मिशन मंगल, सांड की आंख, थप्पड़ आदि फिल्मों से बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द ही कई फिल्मों में नजर आनी वाली है। तापसी पन्नू जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिट्ठू’ और एथलीट रश्मि की बायोपिक ‘रश्मि रॉकेट’ में नजर आएंगी। इसके अलावा तापसी फिल्म जन गण मन, ब्लर , दोबारा, मिशन इम्पॉसिबल आदि में भी नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *