तालिबान ने स्कूलों में लड़कियों की पढ़ाई पर लगाई रोक

0

काबुल, 18 सितम्बर (हि.स.)। अफगानिस्तान में तालिबान के आदेश पर शनिवार से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है लेकिन केवल लड़कों को ही स्कूल में जाने की अनुमति दी गई है। साथ ही शिक्षक भी केवल पुरुष ही होंगे। इस दौरान लड़कियों के स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है।

शुक्रवार देर शाम को तालिबान की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि शनिवार से केवल लड़कों के लिए स्कूलों को फिर से शुरू कर दिया गया है। सभी पुरुष शिक्षक अब स्कूलों में जा सकते हैं।

द यूनाइटेड नेशंस की ओर से कहा गया है कि स्थिति बहुत ही चिंताजनक है और यूनिसेफ की ओर से कहा गया है कि यह महत्वपूर्ण है कि बड़ी लड़कियों सहित सभी लड़कियां बिना किसी और देरी के अपनी शिक्षा फिर से शुरू कर सकें। उसके लिए, हमें अध्यापन फिर से शुरू करने के लिए महिला शिक्षकों की आवश्यकता है।

इसके अलावा तालिबान ने महिलाओं के मामलों के मंत्रालय को भी बंद कर दिया है। इससे यह पता लगा है कि तालिबान और महिलाओं के प्रति तालिबान का रुख नरम नहीं हुआ है। नवनियुक्त शिक्षा मंत्री शेख अब्दुलबाकी हक्कानी ने कहा है कि शरिया कानून के तहत ही शिक्षा की गतिविधियां होंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *