निया शर्मा ने खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0

टेलीविजन जगत की खूबसूरत व बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा आज 31 साल की हो गई हैं। इस खास दिन को निया बहुत खास तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं।

निया ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है,जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में निया ब्लू कलर की ऑउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में नेहा केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही निया ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इस बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर निया के परिवार के सदस्य एवं कुछ करीबी लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर निया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

परफेक्ट फिगर की धनी निया शर्मा अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं और तस्वीरों की वजह से फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली निया शर्मा ने साल 2010 में स्टार प्लस के धारावाहिक ‘काली- एक अग्निपरीक्षा’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह टेलीविजन की कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका में नजर आईं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। निया की कुछ प्रमुख धारावाहिकों में एक हजारों में मेरी बहना है , इस प्यार को क्या नाम दू, ये रिश्ता क्या कहलाता है, जमाई राजा, नागिन 3 , नागिन 5 आदि शामिल हैं।निया सोशल मीडिया के जरिये फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो फैंस के साथ साझा भी करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर निया की फैन फोलोइंग काफी लम्बी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *