18 सितंबर: इतिहास के पन्नों में

0

पुरी पर अंग्रेजों का कब्जाः अपनी भव्यता के लिए सुप्रसिद्ध ओडिशा के जगन्नाथ पुरी मंदिर पर 18 सितंबर 1803 को अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया। दरअसल, 1757 के प्लासी युद्ध के बाद बंगाल के कुछ हिस्सों पर अंग्रेजों की हुकूमत थी। इसी दौरान कई युद्धों में कामयाबी मिलने से अंग्रेजों का हौसला बढ़ता गया। इसी का नतीजा था कि 1803 में कर्नल हार्कोर्ट के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने गंजाम से कूच कर कटक, पुरी, बालेश्वर और आखिरकार पूरे ओडिशा पर अधिकार कर लिया। उस समय ओडिशा के राजा थे- मुकुंददेव द्वितीय। ओडिशा पर हमले का मकसद जगन्नाथ पुरी मंदिर खजाने को लूटना था। इस घटना से पूर्व भी लगभग 17 बार इस सुप्रसिद्ध मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने हमले किये।

अन्य अहम घटनाएंः

1615ः इंग्लैंड के राजा का दूत थॉमस रॉ, जहांगीर से मिलने के लिए सूरत पहुंचा।

1739ः तुर्की और ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1810ः चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1851ः न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू।

1900ः मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री व गवर्नर जनरल रहे शिवसागर रामगुलाम का जन्म।

1906ः सुप्रसिद्ध हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म।

1947ः अमेरिका में वायुसेना का गठन।

1950ः हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म।

1953ः हिंदी फिल्मों के जाने-माने हास्य अभिनेता असित सेन का निधन।

1967ः नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986ः भारत की पहली महिला पायलट ने बंबई से गोवा के बीच उड़ान भरी।

2003ः ढाका-अगरतला बस सेवा की शुरुआत।

1992ः भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश और दो अवसरों पर भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे मुहम्मद हिदायतुल्लाह का 86 वर्ष की अवस्था में निधन।

2002ः मराठी भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *