मुंबईः निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 मजदूर घायल

0

मुंबई, 17 सितम्बर (हि.स.)। मुंबई में बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित निर्माणाधीन पुल गिर जाने से 14 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सांताक्रुज स्थित वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम कर रही है।

बीकेसी पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी विनायक देशपांडे के अनुसार बीकेसी में यह पुल एमएमआरडीए की ओर से बनवाया जा रहा था। शुक्रवार तड़के साढ़े 4 बजे अचानक यह पुल गिर गया। जिस समय यह पुल गिरा, उस समय मौके पर 24 मजदूर, 2 इंजीनियर और 2 सुपरवाइजर काम कर रहे थे। अचानक पुल गिरने से 14 मजदूर घायल हो गए। इन सबको तत्काल वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 9 मजदूरों को अधिक चोट लगी है लेकिन सभी मजदूरों की हालत स्थिर है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *