दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘हौसला रख’ को लेकर दिया ये अपडेट

0

अभिनेता व सिंगर दिलजीत दोसांझ और ‘बिग बॉस 13 ‘ की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल की आगामी फिल्म ‘हौसला रख’ को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

दरअसल बुधवार को दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ‘फिल्म के लिए गाने की डबिंग जल्द ही शुरू करेंगे और ‘हौसला रख’ का टीजर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा।’ यह पहला मौका है जब दिलजीत और शहनाज साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में दिलजीत और शहनाज के अलावा सोनम बाजवा भी अहम भूमिका में होगी। दिलजीत और शहनाज की इस पंजाबी फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह ने किया है।फैंस शहनाज को इस फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित है। हाल ही अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शहनाज़ टूट सी गई हैं। वहीं उनकी इस अपकमिंग फिल्म की ताजा अपडेट सामने आने के बाद से फैंस शहनाज को हौसला रखने के लिए कह रहे हैं और वह शहनाज कि इस फिल्म का इन्तजार कर रहे हैं। ट्विटर पर फिल्म हौसला रख ट्रेंड कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *