मनोज सरकार को खेल मंत्री ने 50 लाख का चैक सौंपा

0

रुद्रपुर के इस खिलाड़ी ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया



रुद्रपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। शिक्षा एवं खेलमंत्री अरविंद पाण्डेय ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटे मनोज सरकार का फूल मालाओं से स्वागत किया। पाण्डेय ने उन्हें 50 लाख रुपये का चेक भी सौंपा। स्वागत समारोह का आयोजन पाण्डेय के कैंप कार्यालय में किया गया।

इस मौके पर खेलमंत्री पाण्डेय ने रुद्रपुर खेल स्टेडियम का नाम मनोज सरकार खेल स्टेडेयिम रखने की घोषणा की। साथ ही जिस प्राइमरी स्कूल में मनोज सरकार ने शिक्षा ग्रहण की है उसका नाम भी मनोज सरकार प्राइमरी स्कूल रखने की घोषणा की।

मनोज सरकार इंदिरा बंगाली काॅलोनी में रहते हैं। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में 2-0 से मात देकर कांस्य पदक जीता है। खेल एवं शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने सरकार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, अतुल पांडे, हिमांशु सरकार, अनादि रंजन मंडल, सीमा सरकार, रवि सरकार, अनीता दुबे, तरुण दुबे, सचिन राणा, प्रकाश कोश्यारी, भूपेंद्र आर्य, सर्वेश गोयल, प्रदीप गोयल, खेल अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *